होशंगाबाद नगर: ईदगाह रेलवे फाटक पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जीआरपी ने शव परिजनों को सौंपा
नर्मदापुरम में ईदगाह रेलवे फाटक के पास आउटर पर एक 34 साल के युवक रोशन निवासी ईदगाह की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना मंगलवार बुधवार रात की है। ट्रेन से टकराने से मृतक के शरीर की हड्डियां क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे मौके पर उसने दम तोड़ दिया।घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई।मृतक बच्चों को कोचिंग पढ़ाने का काम करता था।बुधवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम हुआ।