फतेहपुर: खखरेरू कस्बे में वृद्ध की हुई मौत, दोस्त की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
मुम्बई निवासी स्व0 अमीर सिंह राठी का पुत्र जगदीश राठी मुम्बई में रहता था। बताते है कि करोना काल से वह अपने मित्र शिवराज निवासी खखरेरू कस्बा के यहां आकर रहने लगा था। तभी से बिमार चल रहा था और मंगलवार की शाम उसकी अचानक मौत हो गयी। वहीं मित्र ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। घटना स्थल पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया।