यमुनानगर में नौंवे दिन पूजी गईं मां सिद्धिदात्री, पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
यमुनानगर / प्रयागराज। शारदीय नवरात्रि के नौंवे दिन यमुनानगर क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री की पूजा से सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है। पंडालों में भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
#navratrispecial