सांगानेर: जयपुर की ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और DST उत्तर की संयुक्त कार्रवाई में 8 जुवारियों को गिरफ्तार कर ₹54,800 की राशि की ज़ब्त
जयपुर शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और डीएसटी उत्तर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों से संगठित रूप से जुआ खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई डीसीपी उत्तर करण शर्मा के निर्देशन और थानाधिकारी हेमन्त के नेतृत्व में की गई।