विवेक विहार: सीलमपुर हत्याकांड में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में एक नाबालिक की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिक सहित दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे सीलमपुर के सेंट्रल पार्क में हुई, जहां पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान खून से लथपथ नाबालिक की लाश मिली।