बालाघाट: राम मंदिर के सामने शराब दुकान के प्रस्ताव का विरोध तेज, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बालाघाट जिले के ग्राम पंचायत भरवेली के वार्ड क्रमांक 09 में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। भटेरा और मोती नगर के बाद अब भरवेली में भी ग्रामीणों ने शराब दुकान खोलने के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना है