होशंगाबाद नगर: महिला के साथ मोबाइल पर अश्लील मैसेज एवं छेड़ छड़ करने वाले नगर पालिका के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को भेजा जेल
नर्मदा पुरम नगर पालिका के अतिक्रमण दल के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी सुनील राजपूत को शुक्रवार को शाम करीब 6:00 बजे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है दरअसल बीते दिनों एक महिला की शिकायत पर सुनील राजपूत के खिलाफ सायबर मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। सुनील राजपूत करीब 15 दिनों से फरार चल रहा था ।