ताखा: ऊसराहार पुलिस ने नगला लच्छी में किया बहू-बेटी सम्मेलन, महिला सुरक्षा और पारिवारिक सौहार्द का संदेश दिया
Takha, Etawah | Jun 14, 2026 इटावा के ऊसराहार पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम नगला लच्छी में बहू-बेटी सम्मेलन एवं जनजागरूकता चौपाल का आयोजन किया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, बालिकाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।