मोदीनगर: भोजपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ चार युवकों ने की छेड़छाड़ और मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
भोजपुर थाना क्षेत्र में एक युक्ति के साथ चार युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे की है। वही मोदीनगर एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने शनिवार शाम 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।