मोदीनगर: क्षेत्र के तीन गांव में बिजली विभाग ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर 51 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में सबसे पहले गांव कलछीना में छापेमारी की गई। यहां 35 घरों में सीधे लाइन डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने कुल 117 स्थानों पर चेकिंग की, जिसमें 51 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया। टीम ने कलछीना, फरीदनगर और सीकरी खुर्द में छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी है।