मोदीनगर: निवाड़ी थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोर ने 8 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल के किशोर ने आठ साल की बच्ची को बहला कर खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी किशोर ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ को देखकर आरोपी किशोर मौके से भाग गया।