धमतरी: धमतरी पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए अर्धविक्षिप्त महिला को पहुंचाया मानसिक उपचार केन्द्र
बता दे कि पुलिस थाना अर्जुनी को ग्राम कलारतराई क्षेत्र में एक अज्ञात महिला भटकती हुई पाई गई। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम सुनीता बताया। लेकिन पिता, पति एवं निवास संबंधी कोई जानकारी देने में असमर्थ रही। महिला की मानसिक स्थिति असामान्य होने तथा असहाय अवस्था को देखते हुए उसे सुरक्षार्थ सखी सेंटर धमतरी के सुपुर्द किया गया।