समस्तीपुर: जिला अग्निशमन विभाग द्वारा शहर में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई
समस्तीपुर जिला अग्निशमन विभाग द्वारा शहर में मंगलवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा शहर के छोटे दुकानदार से लेकर बड़े मॉल संचालक, होटल संचालक, स्कूल संचालक और छोटे-मोटे दुकानदारों को भी अपने कार्य स्थल पर फायर इक्विपमेंट रखने की बात कही।