समस्तीपुर: अग्निशमन विभाग के द्वारा अग्नि से बचाव को लेकर शहर में जन जागरूकता रैली का किया गया आयोजन
अग्निशमन विभाग के द्वारा मंगलवार को अग्नि से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर शहर में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जन जागरूकता रैली मगरदही घाट, गोला रोड, मारवाड़ी बाजार, बंगाली टोला, स्टेशन रोड, समाहरणालय होते हुए अग्निशमन विभाग कार्यालय पहुंचा। इस दौरान अग्नि से सुरक्षा एवं बचाव को लेकर सभी प्रकार की जानकारी दी गई