फायर स्टेशन देहरादून को विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त होने पर फायर यूनिट द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर कार्रवाई की गई। राजपुर रोड साइड, डालनवाला तथा DBS पुल के पास गिरे पेड़ों को कटर की सहायता से काटकर हटाया गया। डालनवाला में पेड़ दुकान की छत पर गिरा था, जबकि DBS पुल के पास पेड़ के नीचे दबे वाहन को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। त्वरित कार्रवाई से मार्ग बाधामुक्त कर यातायात सुचारू किया गया। 🚒🌳
आपदा की घड़ी में तत्परता, सुरक्षा के लिए हमारी प्राथमिकता।
#uttarakhandfireservice
#firefighters
#rescue
#uttarakhand