हाथरस: अक्रूर कॉलोनी में युवती के साथ पड़ोसी दबंगों ने की मारपीट, कान से कुंडल छीने, सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के अक्रूर कॉलोनी में एक युवती अंजू पुत्री राजू सिंह के साथ पड़ोसी दबंगों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी। पड़ोसियों ने मारपीट करते हुए युवती के कानों से कुंडल छीन लिए। मारपीट के दौरान युवती घायल हो गई। युवती को बचाने आई चाची व मां के साथ भी दबंगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित युवती के परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी।