डोभी: होली पर डोभी में मटन की दुकानों पर उमड़ी भीड़, मटन ₹800 प्रति किलो बिका
Dobhi, Gaya | Mar 4, 2026 डोभी में होली के अवसर पर बुधवार की सुबह से ही डोभी बाजार की मटन दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह करीब सात बजे से ही उपभोक्ता मटन खरीदने के लिए दुकानों पर जुटने लगे। त्योहारी माहौल को देखते हुए मटन की मांग काफी बढ़ गई, जिसके कारण बाजार में मटन 800 रुपये प्रति किलो की दर से बिका। डोभी बाजार की लगभग सभी मटन दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं।