मड़िहान: राजगढ़ विकासखंड के धौरहा ग्राम पंचायत में कूड़ा गाड़ी का उपयोग नहीं हो रहा, सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में रोष
राजगढ़ के ग्राम पंचायत धौरहा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत खरीदी गई कूड़ा गाड़ी उपयोग में नहीं आ रही करीब पौने दो लाख रुपए की लागत से खरीदी गई है गाड़ी गांव से कूड़ा उठाकर आरसी सेंटर तक पहुंचाने के लिए लाई गई थी लेकिन फिलहाल यह ग्राम प्रधान के दरवाजे पर खड़ी होकर शोभा बढ़ा रही है रविवार की दोपहर 3:00 बजे ग्रामीणों ने पंचायत विभाग से गाड़ी चालू करने की मांग की