सहारनपुर: 62 फुटा रोड पर मेधावी छात्रों का सम्मान, चंद्रशेखर आजाद ने वीडियो कॉल से दिया संदेश
सहारनपुर में आज़ाद समाज पार्टी द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। रविवार दोपहर 2 बजे आयोजित कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के महानगर अध्यक्ष गुलशेर मलिक के नेतृत्व में किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और सम्मान चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।