एटा: थाना निधौली कलां पुलिस ने चेकिंग के दौरान जसवीर पुत्र कल्लू को 48 अवैध देशी शराब के पव्वों के साथ किया गिरफ्तार
Etah, Etah | May 15, 2026 एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान जसवीर पुत्र कल्लू निवासी ग्राम जौहरपुर निवासी को 48 अवैध देशी शराब के पव्वे सहित गिरफ्तार किया गया है। थाना पर आबकारी एक्ट के तहत पंजीकृत कर थानास्तर से कार्यवाही की गई है।