धामपुर: स्योहारा में महमूदपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मिले युवक के शव पर परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की
शनिवार की सांय 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक स्योहारा के महमदपुर रेलवे क्रॉसिंग पर गांव जुझैला के गुलशन कुमार का शव मिला था।इसे ट्रेन दुर्घटना मान जा रहा था।परिवार के लोगों ने हत्या की बात कहते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया।आजाद समाज पार्टी काशीराम के कार्यकर्ताओ व परिवार के लोगों में कार्रवाई की मांग उठाई थी।जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।