उसरई निवासी अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव ने मंगलवार 2 बजे सीओ से उनके खेत में खड़े हरे यूक्लिप्टस के पेड़ बगल के गांव नगला सेवा निवासी ने कटवा लिए। जब उनकी वृद्ध मां ने पेड़ कटते देख विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें धमकाया। घटना के बाद जब वह सैफई तहसील में प्रैक्टिस के लिए जा रहे थे, तभी कर्री-छिमारा मार्ग पर आरोपी ने उनका रास्ता रोक लिया। वहां गाली-गलौज कर धमकी दी।