गाज़ियाबाद: थाना भोजपुर पुलिस की गोकशी करने वाले अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़, 2 बदमाश हुए गिरफ्तार
स्वाट टीम व थाना भोजपुर पुलिस टीम की गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे गोकशी करने वाले अभियुक्तों के साथ अमराला के जंगल में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में मुस्तफा और अफजाल नाम के 2 अभियुक्तों के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।