छीपाबड़ोद: छीपाबडौद में खाद नहीं मिलने पर किसानों ने लगाया जाम, समझाइस के बाद हटाया जाम
छीपाबड़ौद में डीएपी खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने पंचायत समिति कार्यालय के सामने विरोध जताते हुए मार्ग अवरुद्ध कर दिया। किसानों के सड़क पर बैठ जाने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। यह प्रदर्शन खाद वितरण में हो रही देरी के कारण किया गया। किसानों