करनाल: अपना आशियाना आश्रम जुंडला गेट में पावन फाउंडेशन की ओर से बेसहारा लोगों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन बड़ी श्रद्धापूर्वक
।
Karnal, Karnal | Aug 19, 2024 अपना आशियाना आश्रम जुंडला गेट में पावन फाउंडेशन की ओर से बेसहारा लोगों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर वहां रह रहे लोगों को राखी बांधी गई ,और मिठाइयां वितरित की गई । फाउंडेशन की ओर से यहां पर कार्यक्रम का आयोजन करने पर आश्रम में रह रहे लोग खुश नजर आए।