धमतरी: नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर दी जान, 4 महीने पहले हुई थी शादी
अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम परसतराई निवासी कोमेश्वरी साहू ने आज शनिवार को अपने कमरे में फांसी लगा लिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने बताया कि महिला की शादी करीब चार माह पहले हुई थी। कहा कि आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है।