Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

हरिद्वार ब्रेकिंग सीएम धामी आज हरिद्वार दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित 'युवा शक्ति संवाद' कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग। कार्यक्रम में युवाओं को करेंगे संबोधित, विभिन्न समसामयिक विषयों पर करेंगे सीधा संवाद। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू। सुबह 11:45 बजे खटीमा से हेलीकॉप्टर द्वारा होंगे रवाना। दोपहर 12:45 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड पर होगा आगमन। कार्यक्रम के बाद राज्य अतिथि गृह डामकोठी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री। दोपहर 3:15 बजे डामकोठी से हेलीपैड के लिए होंगे रवाना। 3:35 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए करेंगे प्रस्थान। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप #roorkeecivilhospital #UttarakhandNews #indiakhabar9 #Congress #policeprashasan #BJP #viralvideo

Roorkee, Haridwar | Aug 1, 2026

MORE NEWS

ब्रेकिंग न्यूज़/हरिद्वार

हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा के तेज बहाव में फंसा युवक, जल पुलिस और SDRF ने मिलकर बचाई जान।

रामपुर निवासी 22 वर्षीय महेंद्र स्नान के दौरान बहाव की चपेट में आकर गंगा में फंस गया था, मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला।

जल पुलिस और SDRF के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाकर युवक तक पहुंच बनाई और सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

समय रहते हुए रेस्क्यू से बड़ा हादसा टला, युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद आवश्यक सहायता दी गई।

कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार पुलिस और SDRF की गंगा घाटों पर लगातार निगरानी, श्रद्धालुओं से तेज बहाव वाले स्थानों पर स्नान न करने की अपील।

ब्रेकिंग न्यूज़/हरिद्वार हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा के तेज बहाव में फंसा युवक, जल पुलिस और SDRF ने मिलकर बचाई जान। रामपुर निवासी 22 वर्षीय महेंद्र स्नान के दौरान बहाव की चपेट में आकर गंगा में फंस गया था, मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। जल पुलिस और SDRF के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाकर युवक तक पहुंच बनाई और सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते हुए रेस्क्यू से बड़ा हादसा टला, युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद आवश्यक सहायता दी गई। कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार पुलिस और SDRF की गंगा घाटों पर लगातार निगरानी, श्रद्धालुओं से तेज बहाव वाले स्थानों पर स्नान न करने की अपील।

Roorkee, Haridwar | Aug 1, 2026

कैदी के भेष में जंजीरों से बंधकर गंगाजल लेकर निकला दिल्ली का शिवभक्त,आकर्षण का केंद्र बनी कावड़

कैदी के भेष में जंजीरों से बंधकर गंगाजल लेकर निकला दिल्ली का शिवभक्त,आकर्षण का केंद्र बनी कावड़

Roorkee, Haridwar | Aug 1, 2026

हरिद्वार गंगा की तेज धारा में बह रहे 15 वर्षीय शिवभक्त का किया गया रेस्क्यू,पीएसी आपदा राहत दल ने बचाई जान

हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। विष्णु घाट पर स्नान के दौरान पंजाब के पटियाला निवासी 15 वर्षीय शिवभक्त भाविश का पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बहने लगा।घटना की सूचना मिलते ही कांवड़ मेला बचाव सुरक्षा ड्यूटी में तैनात 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल ने बिना देर किए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जवानों ने तेज बहाव के बीच साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए किशोर को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड पुलिस और पीएसी के जवानों की तत्परता, साहस और सेवा भावना की जमकर सराहना की। समय रहते की गई कार्रवाई से एक शिवभक्त की जान बच गई और संभावित बड़ा हादसा टल गया।उधर,पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें,केवल निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।

हरिद्वार गंगा की तेज धारा में बह रहे 15 वर्षीय शिवभक्त का किया गया रेस्क्यू,पीएसी आपदा राहत दल ने बचाई जान हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। विष्णु घाट पर स्नान के दौरान पंजाब के पटियाला निवासी 15 वर्षीय शिवभक्त भाविश का पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बहने लगा।घटना की सूचना मिलते ही कांवड़ मेला बचाव सुरक्षा ड्यूटी में तैनात 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल ने बिना देर किए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जवानों ने तेज बहाव के बीच साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए किशोर को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड पुलिस और पीएसी के जवानों की तत्परता, साहस और सेवा भावना की जमकर सराहना की। समय रहते की गई कार्रवाई से एक शिवभक्त की जान बच गई और संभावित बड़ा हादसा टल गया।उधर,पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें,केवल निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।

Roorkee, Haridwar | Aug 1, 2026