सिधौली: मंगलम चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 7 बच्चों की मां की हुई मौत
जनपद के सांड्रा थाना क्षेत्र के मंगलम चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार भाई के साथ दवा लेने जा रही महिला भाई सहित गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। दोनों घायलों को उपचार के लिए कार चालक के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र सिधौली ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने 7 बच्चों की मां को मृत घोषित कर दिया है।