बक्सर: उत्पाद कोर्ट सख्त: सेब की आड़ में शराब तस्करी करने वाले आरोपी को 5 साल की सजा, ₹1 लाख जुर्माना
Buxar, Buxar | Jul 7, 2025 सेब की आड़ में शराब तस्करी करने के मामले में बक्सर उत्पाद काेर्ट में सुनवाई हुई। न्यायाधीश साेनेलाल रजक की काेर्ट ने आराेपी शराब तस्कर ननदेव साेनी काे दाेषी पाया। काेर्ट ने अभियुक्त काे 5 वर्ष की सजा और 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बक्सर स्थित वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर 10 नवंबर 2023 की रात भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ था।