अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 34 में 1 मार्च को किराने की दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। दुकानदार रेशम सिंह ने आज मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया कि इस चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि दो अज्ञात चोर उसके दुकान से ₹20500, कोल्डड्रिंक की बॉटल्स और कुछ अन्य सामान चुराकर मौके से फरार हो गए थे। दुकानदार की सूचना पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।