नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में राशन डीलर की दबंगई से लोग परेशान, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत
नौगांवा तहसील क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में अमरदिन का परिवार रहता है। अमरदिन ने शुक्रवार को करीब 5:00 बजे के आसपास में अपना एक वीडियो वायरल करते हुए राशन डीलर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमरद्दीन का कहना है कि उसके राशन कार्ड में 8 यूनिट है। बावजूद इसके राशन डीलर महेंद्र राशन काम देता है, जिसकी वजह से वह काफी परेशान है।