नौगावां सादात: नौगांव तहसील क्षेत्र में बहनों ने तिलक कर भाइयों की दीर्घायु की मांगी
नौगांव तहसील क्षेत्र में बहन-भाई के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज का पर्व गुरुवार सुबह 11 बजे से जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी लंबी आयु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। दीपोत्सव में शामिल भैया दूज का पर्व गुरुवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया।