नौगावां सादात: नौगांवा अमरोहा रोड पर थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
नौगावां अमरोहा रोड पर मंगलवार रात एक सड़क हादसा हो गया। कताई मील के पास भाजपा का झंडा लगी एक थार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरोहा नगर के मोहल्ला छेबड़ा निवासी 50 वर्षीय नन्हे सिंह पुत्र राम प्रसाद के रूप में हुई है। वह अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटकर अमरोहा नगर लौट रहे थे।