कांके: कैपिटल हिल होटल में श्रम विभाग के द्वारा विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर कार्यशाला का किया गया आयोजन
Kanke, Ranchi | Jun 12, 2024 रांची स्थित कैपिटल हिल होटल में श्रम विभाग के द्वारा विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता मौजूद रहे। श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाल श्रम एक गंभीर समस्या है।