कांके: मोरहाबादी स्थित आवास में सीएम से पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Jun 12, 2024 सीएम चम्पाई सोरेन से मोरहाबादी रांची स्थित आवास में पैरालम्पिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड का प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने सीएम चम्पाई सोरेन को बताया कि आगामी 13 जून से 19 जून तक भारत और थाईलैंड के बीच होने वाले पारा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में झारखंड के 9 पैरालम्पिक खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है।