कांके: रांची के मेन रोड स्थित होटल में विश्व हिंदू परिषद ने की प्रेसवार्ता, जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले पर कार्रवाई की रखी मांग
Kanke, Ranchi | Jun 12, 2024 रांची के मेन रोड स्थित एक होटल में विश्व हिंदू परिषद ने प्रेसवार्ता किया। इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी जा रही बस पर हुए आतंकी हमले की निंदा की। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि, केंद्र सरकार को इस प्रकार के आतंकी हमले पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाना चाहिए।