बरहट: बरहट प्रखंड कार्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण पदाधिकारी को दिए कई दिशा निर्देश
Barhat, Jamui | Jun 27, 2024 उपविकास आयुक्त सुमित कुमार बुधवार को बरहट प्रखंड कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रखंड व मनरेगा, स्वच्छता कार्यालय का निरीक्षण किया। इसी क्रम में कार्यालय को दुरुस्त रखने व कार्यो को ससमय निष्पादित करने के लिए कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया।साथ ही प्रखंड कार्यालय में बिखरे पड़े कागजात को सुसज्जित तरीके व लाल कपड़े में बांध कर रखने का निर्देश दिया।