बरहट: बलवाडीह गांव में विधिक सेवा प्राधिकार शिविर लगाकर सितारा योजना के तहत लोगों को किया गया जागरूक
Barhat, Jamui | Jun 23, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार रविवार को बरहट प्रखंड अंतर्गत मलयपुर पंचायत भवन बलवाडीह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकार के अधिवक्ता हिमांशु कुमार पांडेय ने सितारा योजना के तहत उनके कानूनी अधिकार को बताया गया। उन्हें बताया गया की समाज में हर ब्यक्ति को बिना भेद भाव के जीने व सम्मान पाने का अधिकार है।