बरहट: बरहट थाना क्षेत्र के पाड़ो गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट 8 घायल
Barhat, Jamui | Jun 24, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के पाड़ों गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से 6 तो दूसरे पक्ष से दो कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घायल में एक पक्ष से शंकर सिंह और उसकी पत्नी गायत्री देवी शामिल है। तो दूसरे पक्ष से प्रकाश सिंह, अजय, आशा सिंह, भाव्या कुमारी, कुसुम शामिल है।