कोंडागांव: कोंडागांव शहर में स्ट्रीट लाइट पर उड़ने वाले कीट-पतंगों का जबरदस्त प्रकोप, राहगीरों को हुई परेशानी
जिला मुख्यालय कोंडागांव में सोमवार की शाम एक अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली, जब स्ट्रीट लाइट जलते ही असंख्य कीट-पतंगे सड़कों पर उमड़ पड़े। आमतौर पर लाइट के आसपास सीमित रहने वाले ये कीट इस बार पूरे मार्ग पर फैल गए, जिससे राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि लोगों को वाहन चलाने में दिक्कत ह