मऊ: मऊ के सिकरौ गांव में तालाब के भीठे में कंडे पाथने पर पड़ोसी महिलाओं ने किशोरी सहित महिलाओं के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
मऊ के सिकरौं गांव में बीते गुरुवार की शाम 4:30 बजे तालाब के भीठे में कंडे पाथने पर पड़ोसी महिलाओं शकुंतला ,संध्या और विनीता ने किशोरी रंजना और उसकी भाभी सतरूपा, गंगोत्री के साथ मारपीट की है। वहीं पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और घायल रंजना का आज शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है।