कैलारस: जर्जर बिजली के खंभे बने खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
कैलारस में जर्जर बिजली खंभे बने खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा कैलारस क्षेत्र में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। रिहायशी बस्तियों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जगह-जगह जर्जर बिजली के खंभे लोगों की जान के लिए खतरा बन चुके हैं। हाल ही में सामने आई तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि खंभा कई जगह से टूट-फूट चुका है और उसकी हालत बेहद कमजोर हो चुकी है