मुरैना नगर: बिजली बिल से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत, 23 मई को मुरैना के 5 केंद्रों पर लगेगा मेगा समाधान शिविर
मुरैना जिले के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 23 मई को पांच केंद्रों पर मेगा समाधान शिविर लगाने की घोषणा की है।शिविर जींगनी, पारोली, सुसानी, lपिपरई और धनेला में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक लगेंगे। यहां गलत बिल,मीटर खराबी, स्मार्ट मीटर,घरेलू व कृषि कनेक्शन से जुड़ी शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा।