देवसर: NH-39 किनारे मवेशियों की बदहाली उजागर, देवसर-वरगवां रोड पर कीचड़, छाया व चारे की कमी, प्रशासन पर सवाल
देवसर-वरगवां मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग 39 के किनारे स्थित ओडगड़ी गौशाला का हाल किसी जेल से कम नहीं दिख रहा है। लगातार बारिश के कारण गौशाला परिसर कीचड़ में तब्दील हो चुका है, जहां मवेशी खुले आसमान के नीचे खड़े रहने को मजबूर हैं। बैठने के लिए कोई पक्का स्थान नहीं, न ही छाया या चारे की समुचित व्यवस्था — हालात बेहद दयनीय हैं।