अररिया: अररिया पुलिस ने बैंक शाखाओं की सुरक्षा के लिए किया जांच
Araria, Araria | Feb 21, 2025 जिले में पुलिस द्वारा सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को सुबह 11 बजे से बैंक शाखाओं की जांच की जा रही है. इस अभियान की शुरुआत जिला में एसपी के निर्देश पर की गई है, जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है. पुलिस कि माने तो यह जांच आम जनता की सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है.