अररिया: कोसकीपुर के समीप बाइक से गिरकर एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 21, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के कोसकीपुर के समीप बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं गम्भीर रूप से घायल महिला पलासी प्रखंड क्षेत्र निवासी उषा देवी बताई जा रही है.