बहराइच: बहराइच में युवक का अजब-गजब कारनामा, बाइक लेकर मेडिकल कॉलेज के हड्डी वार्ड में घुसा, पुलिस ने बाइक को किया ज़ब्त
बहराइच के मेडिकल कॉलेज में एक युवक ने बाइक लेकर हड्डी वार्ड में घुसकर अफरा-तफरी मचा दी। डॉक्टरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। युवक की इस हरकत से अस्पताल में हड़कंप मच गया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।