रक्सौल: रक्सौल आईसीपी बाईपास रोड पर गैस से भरे टैंकर में अचानक गैस रिसाव, इलाके में मची अफरा-तफरी
रक्सौल आईसीपी बाईपास रोड पर गैस से भरे एक टैंकर में अचानक गैस रिसाव शुरू होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नेपाल की ओर जा रहा टैंकर आईसीपी से करीब तीन किलोमीटर पहले पहुंचा ही था कि उसमें से गैस की तेज गंध आने लगी। गंध महसूस होते ही ड्राइवर ने तुरंत वाहन रोक दिया और सुरक्षित दूरी बनाते हुए खुद को बचाया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम तेजी से