रक्सौल: रक्सौल के कोड़ीहार चौक के पास महाबीर नगर वार्ड 19 में चल रहे चिरान मिल पर कार्रवाई हेतु दिया आवेदन
रक्सौल के कोड़ीहार चौक के पास महाबीर नगर वार्ड संख्या 19, घोड़ासान नहर सड़क के समीप स्थित घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र में संचालित एक चिरान मिल स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। मुहल्ले के दर्जनों निवासियों ने एसडीओ मनीष कुमार को एक संयुक्त आवेदन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जानकारी मंगलवार शाम करीब 04 बजे मिली।