रक्सौल: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल ने पुलिस पदाधिकारियों के लिए सीसीटीएनएस, ई-प्रेशन व ई-साक्ष्य चक्र का प्रशिक्षण दिया
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल के द्वारा पुलिस पदाधिकारियों के लिए सीसीटीएनएस,ई-प्रेशन व ई-साक्ष्य चक्र सिस्टम तथा कंप्यूटर संचालन से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस कार्य प्रणाली को डिजिटल,पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। जानकारी पुलिस के द्वारा रविवार शाम करीब 07:50 बजे दिया गया।